Breaking News
समस्तीपुर में अपर मुख्य सचिव डॉ. एन विजयलक्ष्मी ने LPG, PNG और जनकल्याण सेवाओं का लिया विस्तृत जायजा
रोहतास में मंदिर से चांदी का गदा और कीमती सामान चोरी, ग्रामीणों में उबाल—“अब भगवान भी सुरक्षित नहीं”
आस्था, अनुशासन और प्रकृति उपासना का महापर्व: चैती छठ 22 मार्च से, चार दिनों तक गूंजेगा भक्ति का स्वर
पश्चिम चंपारण में जमीन विवाद बना खून-खराबे की वजह, पिता और भाई पर हत्या का आरोप, एक की मौत, दो गंभीर
पटना में BPSC TRE-4 नोटिफिकेशन को लेकर शिक्षक अभ्यर्थियों का महा आंदोलन, पैदल मार्च में जताई नाराजगी
बिहार में इफ्तार डिप्लोमेसी: नीतीश कुमार और चिराग पासवान की दावतें सियासी गलियारों में चर्चा का विषय
निशांत कुमार की जदयू में धमाकेदार एंट्री: जिम्मेदारी तय होने की प्रतीक्षा, पार्टी और विपक्ष में हलचल
हाजीपुर कोर्ट में सनसनी: पेशी के दौरान कैदी ने छत से पोखर में लगाई छलांग, पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ा
युद्ध की आंच से रसोई तक संकट: दरभंगा में गैस सिलेंडर के लिए सुबह 4 बजे से लाइन, खाली हाथ लौट रहे लोग
नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार का राजनीतिक डेब्यू: राज्यसभा की राह और बिहार की राजनीति में नई पारी
भारत में अप्रैल से अनिवार्य: E20 इथेनॉल-ब्लेंडेड पेट्रोल की नई ऑक्टेन रेटिंग, आयात पर निर्भरता घटेगी
बिहार में अब जमीन दलालों की खैर नहीं: सरकार ने हर अंचल कार्यालय में लगाए CCTV, सख्त कार्रवाई का एलान
राजद-जदयू विवाद: नीरज कुमार ने सुनील कुमार सिंह पर जमकर साधा निशाना, शराब और इलेक्ट्रॉल बांड पर घेरा
दिल्ली से लेह जा रही स्पाइसजेट की उड़ान तकनीकी खराबी के कारण वापस दिल्ली लौट आई, सभी यात्री सुरक्षित
बिहार विधानसभा में विधायक निधि बढ़ाने को लेकर हंगामा: सत्ता और विपक्ष एकजुट, सदन में देर तक नारेबाजी
बजट सत्र के 15वें दिन सदन में हंगामा: अपराध पर घिरी सरकार, जीआई टैग और छात्र योजनाओं पर भी गरमाई बहस
पीरपैंती पावर प्रोजेक्ट पर अडानी की नजर: बिहार की ऊर्जा तस्वीर बदलने वाली योजना की आज करेंगे समीक्षा
बयानबाज़ी से गरमाया बिहार—तेजस्वी यादव बनाम मैथिली ठाकुर टकराव में ‘पुराना-नया बिहार’ की बहस फिर तेज
बिहार राज्यसभा चुनाव 2026: AIMIM ने खुद का उम्मीदवार उतारने का किया ऐलान, पांचवीं सीट के समीकरण बदले
मुजफ्फरपुर: 16 वर्षीय छात्रा की गोली मारकर हत्या, आरोपी ने थाने में आत्मसमर्पण किया, इलाके में सनसनी
फुलवारी शरीफ छात्रा मौत मामला: संदिग्ध परिस्थितियों में छात्रा की मौत, हत्या या आत्महत्या की बहस तेज
पटना: तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान, बोले- राजनीति में साजिशें आम हैं, मेरी हत्या की साजिश भी होती रही
लोकसभा स्पीकर पर घिरा विवाद: हटाने के प्रस्ताव से गरमाया बजट सत्र, जानिए क्या है संवैधानिक प्रक्रिया
सिवान में पत्रकार पर हमला: शादी से लौटते वक्त बाइक सवार बदमाशों ने फायरिंग कर किया गंभीर रूप से घायल
“होली पर बिहार आने वालों के लिए रेलवे ने चलाई स्पेशल ट्रेनें, यात्रियों के लिए तत्काल टिकट भी उपलब्ध
मुजफ्फरपुर में स्नातक छात्र पर बाइक सवार बदमाशों ने किया हमला, पेट में लगी गोली, पुलिस जांच में जुटी
बिहार बजट में महिला सशक्तिकरण का रोडमैप: गांव की इकाई से शहर के बाजार तक, ट्रेनिंग से सीधे रोजगार तक
मोदी सरकार में बिहार को रेलवे की नई ताकत:रेल बजट नौ गुना बढ़ा,हाईस्पीड कॉरिडोर से बदलेगी कनेक्टिविटी
बिहार में जमीन दस्तावेजों का डिजिटल युग:1908 से अब तक की रजिस्ट्री एक क्लिक पर,दफ्तरों के चक्कर खत्म
बजट 2026-27: ‘शी मार्ट’ से जीविका दीदियों को मिलेगा नया बाजार, बिहार बन सकता है महिला उद्यमिता का हब
कैथी लिपि के दस्तावेज अब नहीं बनेंगे सिरदर्द, सरकार ने तय किया रेट और उपलब्ध कराए प्रशिक्षित अनुवादक
समस्तीपुर जिले के अपर जिलाधिकारी बृजेश कुमार ने गणतंत्र दिवस पर जिलेवासियों को दी हार्दिक शुभकामनाएं
निष्ठा, सेवा और स्मृतियों से सजी विदाई: आचार्य विजयव्रत कंठ को भावभीनी सम्मान-समारोह में दी गई विदाई
समृद्धि यात्रा का सातवां पड़ाव: मुजफ्फरपुर को 850 करोड़ की विकास सौगात देंगे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार
सभी स्कूलों में मुख्यमंत्री विद्यालय सुरक्षा कार्यक्रम लागू
- Reporter 12
- 04 Apr, 2026
बिहार में अप्रैल से सभी सरकारी स्कूलों में मुख्यमंत्री विद्यालय सुरक्षा कार्यक्रम सख्ती से लागू होगा। बच्चों को आग और लू से बचाव का प्रशिक्षण दिया जाएगा, साथ ही प्रत्येक स्कूल में आपदा प्रबंधन समिति का गठन किया जाएगा।
पटना आलम की खबर:बिहार सरकार ने राज्य के सभी 80 हजार सरकारी विद्यालयों में मुख्यमंत्री विद्यालय सुरक्षा कार्यक्रम को सख्ती से लागू करने का ऐलान किया है। इसका उद्देश्य बच्चों को आपदाओं और खतरनाक परिस्थितियों से सुरक्षित रखना और उनके बीच जागरूकता फैलाना है। हर स्कूल में इस कार्यक्रम के तहत आपदा प्रबंधन समिति का गठन किया जाएगा और सभी छात्रों को आग, लू, भूकंप, बाढ़, सड़क दुर्घटना, भगदड़, सर्पदंश, पेयजल, स्वच्छता, जलवायु परिवर्तन और स्वास्थ्य विषयों पर प्रशिक्षण दिया जाएगा।
प्रत्येक विद्यालय में बाल प्रेरकों का चयन किया जाएगा, जो अन्य बच्चों को सुरक्षा नियमों और आपदा प्रबंधन में मार्गदर्शन देंगे। हर शनिवार को बच्चों की मॉक ड्रिल का आयोजन किया जाएगा, जिसमें अगलगी और अन्य आपदाओं से बचाव का अभ्यास कराया जाएगा। मॉक ड्रिल में बच्चे पहले रुकेंगे, फिर लेटेंगे और उसके बाद सुरक्षित रूप से लुढ़ककर बाहर निकलेंगे, ताकि किसी भी आपदा की स्थिति में त्वरित और सुरक्षित प्रतिक्रिया संभव हो।
बच्चों को आग से बचाव के व्यावहारिक निर्देश भी दिए जाएंगे। उन्हें बताया जाएगा कि दीपक, दीया, लालटेन, मोमबत्ती जैसी वस्तुएं ऐसी जगह न रखें, जहां गिर कर आग लगने की संभावना हो। खेत में फसल कटने के बाद छोड़े गये भूसे या डंठल में आग न लगाएं। टेंट या कनात के नीचे बिजली के तार न ले जाएं और भोजन बनाते समय तेज हवा या ढीले कपड़े पहनकर खाना न पकाएं। साथ ही जलती हुई माचिस या अधजली बीड़ी इधर-उधर न फेंके।
ट्रेन और बस में ज्वलनशील पदार्थ नहीं ले जाने, घर पर हल्का और पानी युक्त भोजन करने और पानी बार-बार पीने जैसी लू सुरक्षा उपायों की भी जानकारी बच्चों को दी जाएगी। स्कूलों में पर्याप्त पानी की व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी, बच्चों को तरबूज, खीरा, ककड़ी, संतरा जैसी जलयुक्त फलों का सेवन करने और घर में बने लस्सी, छाछ, नींबू पानी, आम का पन्ना नियमित रूप से पीने की सलाह दी जाएगी। प्रत्येक स्कूल में ओआरएस किट भी रखी जाएगी।
इस कार्यक्रम को प्रभावी बनाने के लिए बिहार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, बिहार शिक्षा परियोजना परिषद और राज्य शिक्षा शोध एवं प्रशिक्षण परिषद ने मिलकर बच्चों के लिए पाठ्य सामग्री तैयार की है। इन सामग्रियों के माध्यम से बच्चों को अगलगी का अर्थ, आग लगने के प्रमुख कारण और उससे बचाव के तरीके समझाए जाएंगे।
प्रत्येक स्कूल की आपदा प्रबंधन समिति में छात्र, शिक्षक, अभिभावक और विद्यालय शिक्षा समिति के सदस्य शामिल होंगे। समिति का आकार लगभग 12–13 सदस्यों का होगा। चयनित बाल प्रेरकों को उनकी जिम्मेदारियां बताई जाएंगी और उन्हें सख्त प्रशिक्षण दिया जाएगा, ताकि वे स्कूल में आपदा प्रबंधन के दौरान नेतृत्व और मार्गदर्शन कर सकें।
इस पहल से बिहार के स्कूलों में सुरक्षा और आपदा तैयारी मजबूत होगी। बच्चों के बीच जागरूकता फैलाने के साथ-साथ यह कार्यक्रम उन्हें आपदाओं से सुरक्षित रहने के व्यवहारिक तरीके भी सिखाएगा।
यह भी पढ़ें:
समस्तीपुर में LPG और पेट्रोल-डीजल स्टॉक को लेकर प्रशासन की बड़ी बैठक
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *







