:
Breaking News

भीषण शीतलहर से बिहार बेहाल, कई जिलों में स्कूल बंद, उड़ानें भी प्रभावित

top-news
https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

पटना:बिहार पिछले एक सप्ताह से कड़ाके की ठंड और शीतलहर की गिरफ्त में है। बर्फीली पछुआ हवाओं के कारण पूरे प्रदेश में कनकनी बढ़ गई है और आम जनजीवन प्रभावित हो रहा है। घने कोहरे के चलते दृश्यता में भारी कमी दर्ज की जा रही है।
मंगलवार को मुंगेर राज्य का सबसे ठंडा जिला रहा, जहां न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम के बिगड़ते हालात को देखते हुए प्रदेश के कई जिलों में जिला प्रशासन ने एहतियातन स्कूलों को अस्थायी रूप से बंद करने का निर्णय लिया है।
कई जिलों में स्कूलों पर रोक
शीतलहर के कारण लखीसराय जिले में कक्षा एक से आठ तक के सभी निजी और सरकारी विद्यालयों को 4 जनवरी तक बंद रखने का आदेश जारी किया गया है। कक्षा 9 से ऊपर की पढ़ाई जारी रहेगी।
पटना और बक्सर में सभी स्कूल 26 दिसंबर तक बंद कर दिए गए हैं।
जहानाबाद में कक्षा एक से आठ तक के विद्यालय 27 दिसंबर तक बंद रहेंगे।
बांका जिले में 31 दिसंबर तक स्कूल बंद रखने का आदेश जारी किया गया है।
किशनगंज में स्कूलों के समय में बदलाव किया गया है, जहां अब कक्षाएं सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक संचालित होंगी।
समस्तीपुर में 27 दिसंबर तक अवकाश
समस्तीपुर जिले में जिलाधिकारी रोशन कुशवाहा ने प्री-स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्रों सहित कक्षा एक से आठ तक की सभी शैक्षणिक गतिविधियों पर 27 दिसंबर तक रोक लगा दी है। हालांकि बोर्ड और प्री-बोर्ड परीक्षाओं से संबंधित विशेष कक्षाएं और परीक्षाएं इस आदेश से मुक्त रखी गई हैं। प्रशासन ने संकेत दिया है कि ठंड बढ़ने पर अवकाश की अवधि बढ़ाई जा सकती है।
कोहरे से उड़ान सेवाएं भी बाधित
घने कोहरे का असर हवाई सेवाओं पर भी पड़ा है। खराब दृश्यता के कारण चार उड़ानें रद्द करनी पड़ीं, जबकि लगभग 20 जोड़ी विमानों की आवाजाही प्रभावित रही।
अगले कुछ दिन राहत के आसार नहीं
मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार राज्य के चार जिलों में तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे और आठ जिलों में 11 डिग्री सेल्सियस से कम रिकॉर्ड किया गया है। वैज्ञानिकों का कहना है कि समुद्र तल से करीब 12.6 किलोमीटर की ऊंचाई पर सक्रिय पछुआ जेट स्ट्रीम, जिसकी रफ्तार लगभग 140 नॉट है, के कारण ठंडी हवाओं का असर बना हुआ है। अगले पांच दिनों तक मौसम में खास सुधार की संभावना नहीं जताई गई है।

https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *